बछवाड़ा जंक्शन के गुमटी संख्या 22 बी के समीप ट्रेन के आगे कूदकर अज्ञात युवक ने दी जान

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा रेलवे जंक्शन के पश्चिमी गुमटी संख्या 22 बी के समीप सोमवार की शाम बरौनी ग्वालियर अप ट्रेन के सामने कुदकर लगभग 16 वर्षीय अज्ञात युवक ने अपनी जान दे दी। उक्त युवक के मौत की खबर सुनते ही देखने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गयी।

- Sponsored Ads-

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त युवक गुमटी संख्या 22 बी पर खड़ा था जैसे ही बरौनी से ग्वालियर जा रही ट्रेन गुमटी के समीप आयी उक्त युवक ट्रेन के सामने आ गया और ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी। मृतक युवक भूरा रंग का पेंट व पीला रंग का सर्ट पहने हुए है। गेट मेन की सूचना पर रेल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गयी।

बछवाड़ा जंक्शन के गुमटी संख्या 22 बी के समीप ट्रेन के आगे कूदकर अज्ञात युवक ने दी जान 2मामले को लेकर रेल थानाध्यक्ष विशम्भर मांझी ने बताया कि ग्रामीण के अनुसार आत्म हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सका है। पहचान के लिए सभी जगह फोटो भेज दिया गया है। पहचान के उपरांत युवक का शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article