वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक शिक्षिका की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र साहेबपुर कमाल रेलवे स्टेशन के समीप की है।

- Sponsored Ads-

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक शिक्षिका की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2मृत शिक्षिका की पहचान साहेबपुर कमल थाना क्षेत्र के चौकी गांव के वार्ड नंबर 2 के रहने वाले अनिल कुमार सिंह की पत्नी क्रांति कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि शिक्षिका अपने घर से निजी काम के लिए बेगूसराय आ रही थी। तभी साहेबपुर कमाल रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पार कर रही थी इस दौरान बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे ट्रेन से कटकर शिक्षिका की मौत हो गई।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक शिक्षिका की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3फिलहाल इस घटना की सूचना लोगों ने साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article