सड़क हादसा में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा देवस नया टोला निवासी गंगा सिंह के पुत्र सनी कुमार को फुलवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मालती शिवराज होटल के समीप अज्ञात वाहन से ठोकर लग गई। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि ज़ख़्मी युवक सनी कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं घटना की भनक लगते ही परिवार मे कोहराम मच गई। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के पिता गंगा सिंह ने बताया कि बताया कि यह घटना मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे घटित हुई।

- Sponsored Ads-

जिसमें हमारा पुत्र सनी कुमार की मौत हो गई। बताया कि मृतक सनी कुमार हमारा पांचवा पुत्र था जो हम सबको छोड़कर चला गया । वहीं पिता और मां बिलख कर रोने लगी मां ने अगला साल इसका शादी तय हुआ था । विधाता की होनी को कौन टाल सकता है । वहीं घटना की सुचना पाते ही फुलवरिया थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक कामेश्वर सिंह पुलिस बल के साथ एन एच 28  पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया ।

सड़क हादसा में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2मौके पर पैक्स अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह , पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बरौनी ओमप्रकाश सिंह, ,हरिनंदन कुमार ,संजय कुमार, सुबोध सिंह, मुकेश कुमार,मनोज यादव, जवाहर सिंह, रामानंद पंडित, अनिल सिंह हर्ष किशोर राजनीति सिंह, राजा कुमार, धर्मवीर कुमार अन्य सामाजिक लोगों ने मृतक के परिवार को सांत्वना दी। बतलाया जाता है कि सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो व्यक्ति थे जिसमें एक की उपचार बरौनी शहर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article