डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के वीरपुर पेट्रोल पंप के पास बेगूसराय संजात पथ पर रविवार को देर रात में एक बाइक दो सवार अनियंत्रित होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना वीरपुर थाना के आपातकालीन 112 पुलिस को दिया तो घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया।
- Sponsored Ads-

पीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने एक की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।घायल वाइक सवार युवक की पहचान नौला के दीपक कुमार और भूल्ला कुमार के रूप में किया गया है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
