बेगूसराय में कुएं पर लगे ताले खोलने के विवाद में 48 वर्षीय व्यक्ति की पीट पीट कर हुआ हत्या, पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर गांव में कुएं पर लगे ताला खोलने को लेकर शुरू हुआ विवाद खून-खराबे में बदल गया।इस विवाद में 48 वर्षीय नरेश चौधरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।बताया जा रहा है कि गांव के कुएं की चाबी नरेश चौधरी के पास रहने की बात कही जा रही थी।

बेगूसराय में कुएं पर लगे ताले खोलने के विवाद में 48 वर्षीय व्यक्ति की पीट पीट कर हुआ हत्या, पुलिस कर रही है जांच 2पूजा के दौरान महिलाओं ने कुआं खोलने की मांग की, लेकिन चाबी देने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई।आरोप है कि निरंजन चौधरी और राजेंद्र चौधरी समेत उनके परिवार के लोगों ने मिलकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से नरेश चौधरी पर हमला कर दिया।गंभीर रूप से घायल नरेश को पहले बेगूसराय के निजी अस्पताल ले जाया गया, फिर पटना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

बेगूसराय में कुएं पर लगे ताले खोलने के विवाद में 48 वर्षीय व्यक्ति की पीट पीट कर हुआ हत्या, पुलिस कर रही है जांच 3घटना की जानकारी मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।इधर, गांव में मौत की खबर फैलते ही माहौल गमगीन हो गया है। परिजन और ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article