30 ग्राम गाजा के साथ वारंटी गिरफ्तार,गया जेल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी विरेन्द्र कुमार दल बल के साथ क्षेत्र में वारंटी के विरुद्ध धर पकड़ अभियान चलाए हुए थे।इसी क्रम में वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं 5 के वारंटी के यहां एक मामले में न्यायालय से निर्गत वारंट से संबंधित मामलों को लेकर शिया राम चौरसिया को गिरफतार कर लिया।

- Sponsored Ads-

गिरफ्तार व्यक्ति की तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के पास से देश में प्रतिबंधित 30 ग्राम गांजा बरामद हुआ।जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि शिया राम चौरसिया एक अन्य मामले में आरोपी हैं,और उसके जेब से तलाशी के दौरान पुलिस ने अबैध 30 ग्राम गाजा बरामद किया है। जिसके आरोप में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस अभिरक्षा में न्ययालय भेज दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article