बाबा धर्मदास जी महाराज बेनी बाबा पूजा समारोह का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के हरिचक गांव में सम्राट महापद्मनंद न्यायी सेवा संघ भारत के बैनर तले बाबा धर्मदास जी महाराज बेनी बाबा पूजा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी नितीश कुमार उर्फ जय ठाकुर  एवम अतिथि श्यामा कांत ठाकुर, रवि ठाकुर प्रेम, लेखक साहित्यकार जंगबहादुर ने सामूहिक रूप से किया। पूजा उपरांत संस्कृति बचाओ, समाज बचाओ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

  इस विषय पर बात रखते हुए राष्ट्रीय प्रभारी नितीश कुमार उर्फ जय ठाकुर ने कहा संस्कृति हमारी जड़ है, और समाज पेड़। जड़ें जितनी मजबूत होगी, पेड़ भी उतना ही मज़बूत होगा।  समाज परस्पर जुड़े हुए व्यक्तियों का एक समूह है जो एक समान क्षेत्र में रहते हैं और एक दूसरे के साथ बातचीत करते हैं, जबकि संस्कृति  उस समूह के साझा विश्वासों, मूल्यों, प्रथाओं, भाषाओं और प्रथाओं का समूह है। मौके पर मौजूद अंगिका के कवि श्यामकांत ठाकुर ने कहा संस्कृति एक समाज को दूसरे समाज से जोड़ने का काम करती है।

बाबा धर्मदास जी महाराज बेनी बाबा पूजा समारोह का किया गया आयोजन 2साहित्यिकार जंगबहादुर ठाकुर ने कहा संस्कृति किसी समूह के ज्ञान, विश्वासों, रीति-रिवाजों, परंपराओं, मूल्यों और प्रथाओं का सामूहिक रूप है। स्वागत भाषण ज़िला प्रभारी मनीष ठाकुर ने दिया। मौके पर चंद्रदेव ठाकुर, सुरेश ठाकुर, रवि कुमार प्रेम, शिक्षक अरविंद ठाकुर, रामविनय ठाकुर, बाबूलाल ठाकुर, शंकर ठाकुर, भगत जनार्दन ठाकुर, मनोज ठाकुर, श्रवण ठाकुर, शिवजी ठाकुर, अनिल ठाकुर, अमर ठाकुर, गौतम ठाकुर आदि उपस्थित थे। मंच संचालन रंगकर्मी शशिकान्त कुमार ने किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article