डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर: सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालय तिसवारा सूर्यपुर में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रविन्द्र प्रसाद तथा संचालन श्री नदीम खान ने किया ।इस अवसर पर नदीम खान ने बिहार में इतिहास जिसमें नालंदा विश्वविद्यालय आचार्य चाणक्य आर्यभट्ट, मगध साम्राज्य एवं प्राचीन शहर पाटलिपुत्र की इतिहास का बखूबी वर्णन किया।

वहीं प्रधानाचार्य रविंद्र ने सरस्वती विद्या मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न सुविधाओं का वर्णन किया । खेल शिक्षक राम कुमार ने खेल का महत्व अभिभावक क़ो बताया, वही कंप्यूटर शिक्षक मनीष कुमार ने कंप्यूटर का भविष्य एवं महत्व को समझाएं।
मौके पर शिक्षक शकील अहमद, अनुपम कुमार,दिलीप पासवान. विनय कुमार, निशांत कुमार, कंचन कुमारी. पुष्पा कुमारी,प्रिया कुमारी रामवृक्ष साह, लालदेव राम, चंदन कुमार,गुलाम अहमद, सुधांशु कुमार आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट
