ग्रामीण व शहरी इलाकों में 31 मार्च तक स्मार्ट मीटर लगाने का काम होगा पुरा – डीएम तुषार सिंगला

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय मे 31 मार्च तक  ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हर धर मे स्मार्ट मीटर लगाने का काम पुरा कर लिया जायेगा। इसकी घोषणा आज बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा। डीएम ने बताया स्मार्ट मीटर विभाग और उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद हैं। इसके संबंध मे फैलाई जा रहीं जितने भी अफवाह है वो गलत हैं यह एक डिजिटल रीडिंग मैकनिजम है जो पुरी तरीके से फूलप्रूफ है। डीएम ने बताया है की  30 नवंबर तक जिले के अधिकारी ,जनप्रतीनिधि सरकारी कार्यालय हैं या अधिकारियो के आवास हैं वहां स्मार्ट मीटर लगाने का काम पुरा किया जायेगा।

ग्रामीण व शहरी इलाकों में 31 मार्च तक स्मार्ट मीटर लगाने का काम होगा पुरा - डीएम तुषार सिंगला 2सोमवार को संबोधित करते हुए डीएम तुषार शिमला ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश मे पिछले दस पंद्रह सालों मे ऊर्जा विभाग ने जो काम किया है उससे बिहार मे ऊर्जा के क्षेत्र मे क्रांति आई है। उसके अगले चरण मे स्मार्ट मीटर लगाना अगला चरण है। स्मार्ट मीटर की जो पुरा प्रणाली है जितना डिस्ट्रीब्यूशन चैनल हैं उसके माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराई जाती हैं उसकी रीडिंग ठीक समय पर हो पाए , स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं की बिजली की खपत मे बचत हो   इसके लिय स्मार्ट मीटर एक डिजिटल रीडिंग मेकैनिज्म हैं। रीडिंग का काम पहले डिजिटल मीटर से होता था जो अब स्मार्ट मीटर के डिजिटल रीडिंग से होगा।

ग्रामीण व शहरी इलाकों में 31 मार्च तक स्मार्ट मीटर लगाने का काम होगा पुरा - डीएम तुषार सिंगला 3दोनो मे अंतर यह है की यह प्रीपेड मीटर हैं। जिस तरह हम मोबाइल का रिचार्ज करते थे उसी तरीके से इसे रिचार्ज कराना होगा जिसमे हम डेली की खपत या मासिक खपत को देख सकतें है। उसके अनुसार वो बिजली की खपत का प्लान कर पाएंगे। डीएम ने बताता की स्मार्ट मीटर को लेकर मीटर को तेज चलाने या टेंपरिंग करने की बात बिलकुल भ्रामक हैं। स्मार्ट मीटर की टेक्नोलॉजी फुल प्रूफ हैं।

- Sponsored Ads-

डीएम ने बताया कि आने वाले दिनो मे जिला के जितने सरकारी कार्यालय है अधिकारियो के आवास और कार्यालय हैं वहां स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जायेगा। कुछ कार्यालय ऐसे होंगे जहां स्मार्ट और डिजिटल मीटर दोनो लगाया जायेगा जहां जनप्रतिनिधि और मीडिया के लोग दोनो मे कैंपेयर कर सकतें है जहा दोनो का रीडिंग सेम आएगा। डीएम ने बताता की आने वाले मार्च महीने तक शहर से लेकर ग्रामीण इलाको मे स्मार्ट मीटर लगाने का काम पुरा कर लिया जायेगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article