मशहूर गायक कलाकार शान के संगीत से झूमा राजगीर

DNB Bharat

राजगीर महोत्सव के पहले दिन गायक शान ने मचाया धमाल।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला अंतर्गत राजगीर महोत्सव के पहले दिन मंगलवार को देर संध्या भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुरुआत पूरे विधि विधान के साथ वेद मंत्रोच्चारण एवं शंख ध्वनि उद्घोष से किया व सर्वप्रथम मंगलाचरण के साथ हुआ।

- Sponsored Ads-

मशहूर गायक कलाकार शान के संगीत से झूमा राजगीर 2

जिसके बाद मुंबई के पार्श्वगायक शान के एक से बढ़कर एक गानों से दर्शक झूम उठे। शान ने अपने गीतों की प्रस्तुति मुझको पहचान लो मैं हूं डॉन, ओम शांति ओम सहित अन्य बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक सुपरहिट गानों से राजगीर महोत्सव में एक अलग ही समा बांध दिया।

मशहूर गायक कलाकार शान के संगीत से झूमा राजगीर 3

इससे पहले सर्वधर्म मंगलाचरण से महोत्सव की शुरुआत की गयी। इसमें सभी धर्मों के लोगों ने मानवता के कल्याण व विश्व शांति के लिए ईश्वर की प्रार्थना किया। उसके बाद गायिका डॉ ममता शर्मा ने अपने मधुर संगीत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गौरतलब है कि राजगीर महोत्सव 3 दिनों तक चलेगा जिसमें एक से बढ़कर एक प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article