समस्तीपुर: डॉ. एस.ए. आलम के आवास पर ‘दावत-ए-इफ्तार’ का भव्य आयोजन, उमड़ा रोजेदारों का सैलाब

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर फरपुरा स्थित डाo एस.ए.आलम के आवास पर “दावते इफ्तार” का आयोजन समस्तीपुर विकास मंच के संरक्षक सह सदर अस्पताल के मनोचिकित्सक डाo एस.ए.आलम ने किया l

जिसमे सैकड़ों रोजेदार, दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि , सामाजिक कार्यकर्ता , वरिष्ठ नागरिको सहित प्रबुद्ध लोग शामिल हुए l  मौके पर बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि रमजान रहमत और बरकत का महीना है l

समस्तीपुर: डॉ. एस.ए. आलम के आवास पर 'दावत-ए-इफ्तार' का भव्य आयोजन, उमड़ा रोजेदारों का सैलाब 2यह पाक महीना सिखाता है कि हम अपने जीवन में हर समय इंसानियत एवं सच्चाई के रास्ते पर चले l रमजान के इस पावन पवित्र माह में हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम बुराई का परित्याग कर अच्छाई को ग्रहण करेंगे।

Share This Article