बछवाड़ा में संदिग्ध अवस्था में गड्ढ़े से युवक का शव बरामद

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत सूरो वार्ड 12 बगचे के गड्ढ़े से युवक का शव बरामद, 6 माह पहले की युवक ने गांव की ही लड़की से किया था प्रेम विवाह।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरो वार्ड 13 में उस वक्त हलचल मच गई जब बच्चों ने गड्ढे के समीप एक युवक के शव को देखा। फिर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई। तत्पश्चात ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को इस घटना के संबंध में जानकारी दी।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा में संदिग्ध अवस्था में गड्ढ़े से युवक का शव बरामद 2

मृतक की पहचान सुरो वार्ड 13 सहनी टोला निवासी फूलचंद सहनी के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले अपराधियों ने राहुल कुमार की चाकू से गोदकर हत्या की और फिर साक्ष्य को छुपाने के लिए राहुल कुमार के चेहरे पर तेजाब डाल दिया।

राहुल कुमार का शव उसके घर के पीछे एक बगीचे के गड्ढे से बरामद की गई है। गौरतलब है कि 6 माह पूर्व ही राहुल कुमार अपने ही गांव के एक लड़की को भगाकर ले गया था और प्रेम प्रसंग में दोनों ने शादी की थी।

लेकिन अभी स्पष्ट कुछ नहीं कहा जा सकता कि आखिर किन लोगों ने राहुल कुमार की हत्या की या फिर हत्या की वजह क्या थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पूरे मामले की सच्चाई क्या है।

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article