वीरपुर: सब्जी हाट से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौला सब्जी हाट से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नौला निवासी राजीव कुमार अपनी पैशन प्रो बाइक (पंजीकरण संख्या- BR 09N 1081) को हाट के पास खड़ी कर सब्जी खरीदने गए थे।

इसी दौरान अज्ञात चोरों ने बाइक का लॉक तोड़कर उसे चुरा लिया। जब राजीव खरीदारी कर वापस लौटे, तो बाइक को मौके से नदारद पाकर उनके होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब बाइक का कोई पता नहीं चला, तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

वीरपुर: सब्जी हाट से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज 2पीड़ित राजीव कुमार ने वीरपुर थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजूरंजन कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही चोरों की पहचान कर बाइक बरामद कर ली जाएगी।

Share This Article