बेगूसराय में अवैध संबंध में पति ने अपनी ही पत्नी को गला दबाकर किया हत्या, इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर पति-पत्नी का रिश्ता शर्मसार हुआ है जहां अवैध संबंध में पति ने अपनी ही पत्नी को गला दबाकर हत्या कर दी है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के चक मुजफ्फर गांव की है। मृत महिला की पहचान चक मुजफ्फर गांव के रहने वाले विकास कुमार की पत्नी पूनम कुमारी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में मृतका पूनम कुमारी की बहन ने बताया है कि गांव के ही एक लड़की के साथ विकास कुमार का अवैध संबंध था।

उन्होंने बताया है कि अवैध संबंध को लेकर पूनम कुमारी हमेशा अपने पति का विरोध करते रहता था। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर विकास कुमार अपनी पत्नी पूनम कुमारी के साथ मारपीट भी करते रहता था। उन्होंने बताया कि बीती रात भी पूनम कुमारी अवैध संबंध का विरोध किया तभी इसी से नाराज होकर पति विकास कुमार ने पत्नी पूनम कुमारी को गला दबाकर हत्या कर दी। दौरान बहन यह भी बताया है कि जिससे अवैध संबंध था उसी के साथ मिलकर पूनम कुमारी को गला दबाकर हत्या कर दिया।

बेगूसराय में अवैध संबंध में पति ने अपनी ही पत्नी को गला दबाकर किया हत्या, इलाके में फैली सनसनी 2वहीं इस हत्या के बाद पति मौके से फरार हो गया। वही गांव के कुछ लोगों का कहना है कि पति-पत्नी में मामूली विवाद हुआ। मामूली विवाद इतना बढ़ गया की मारपीट हो गया मारपीट से नाराज होकर पूनम कुमारी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने यह भी बताया है कि पति से किस्त का पैसा लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नावकोठी थाना पुलिस को दी है। मौके पर नावकोठी थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा की आत्महत्या है या हत्या।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article