राजगीर के घोसरावां में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, “2025 फिर से नीतीश” का नारा गूंजा

DNB Bharat Desk

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजगीर विधानसभा क्षेत्र के घोसरावां गांव में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मंत्री मदन साहनी, महेश्वर हजारी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कौशल किशोर और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में “2025 फिर से नीतीश” का नारा गूंजता रहा।

राजगीर के घोसरावां में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, “2025 फिर से नीतीश” का नारा गूंजा 2नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी ताकत झोंकने की अपील की और विरोधियों व कथित “कन्फुकवा गैंग” से सतर्क रहने की नसीहत दी।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एनडीए का मतलब है नरेंद्र-नीतीश दमदार और असरदार, जबकि महागठबंधन यानी मरा गदहा और बैठा हुआ। जिनके पास चुनाव लड़ने की औकात नहीं है, वे चुनाव आयोग से ही लड़ने लगे हैं।

राजगीर के घोसरावां में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, “2025 फिर से नीतीश” का नारा गूंजा 3उधार की गांधी बनकर बिहार में जीत हासिल नहीं होने वाली।”उन्होंने राहुल गांधी और राजद पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “जो खुद 1975 में वोट की चोरी करता था, आज वही चारा चोर का परिवार वोट चोरी की बात कर रहा है। उल्टी गंगा बहाने वालों को बिहार की जनता और नालंदा की धरती करारा जवाब देगी।

Share This Article