समस्तीपुर: युवा राजद कार्यकरिणी की बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर जिला युवा राजद के कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को कर्पूरी आश्रम स्थित जिला कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला युवा अध्यक्ष पप्पू यादव ने की ।इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में नीतीश कुमार रविदास उपस्थित हुए। इस बैठक उन्होंने कहा कि युवा राजद तेजस्वी यादव द्वारा घोषित माई बहन योजना को लेकर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगा। उन्हें जानकारी दी जाएगी की आगामी विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनती है तो माई-बहन योजना के तहत महिलाओं को प्रत्येक महीना 2500 उनके अकाउंट में दिया जाएगा  ।‌

समस्तीपुर: युवा राजद कार्यकरिणी की बैठक आयोजित 2इसके अलावा वृद्धा पेंशन योजना जिसके तहत वर्षों से महज 400 रुपए दिया जाता है।  उन्होंने कहा कि इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने यह भी घोषणा की है कि अगर विधानसभा चुनाव में राजद की सरकार बनती है तो बिहार में सभी लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की इस घोषणा को अमली जामा पहनाने  के लिए युवा राजद के नेता घर घर जाकर योजना के बारे में लोगों को जानकारी देंगे।

समस्तीपुर: युवा राजद कार्यकरिणी की बैठक आयोजित 3उन्हें जागरूक करेंगे। जिला अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है एवं युवा राजद ने संकल्प किया है कि तेजस्वी यादव को वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री बनना है जिसको लेकर युवा राजद  के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं इसके साथ ही लोगों को माई बहन योजना को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है। इस बैठक में प्रदेश से पहुंचे बिंद यादव, अशोक यादव सूरज कुमार दास रोशन यादव मन्नू पासवान, प्रेम प्रकाश शर्मा समेत बड़ी संख्या में प्रखंडों से आए प्रखंड अध्यक्ष व प्रखंड सचिव मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article