बछवाड़ा प्रखंड के भीखमचक में अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय उम्मीदवार की उठी मांग

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के भीखमचक पंचायत के ईश्वर विवाह भवन में शनिवार को भारत के पुर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि पर विधानसभा स्तरीय देव दुर्लभ भाजपा कार्यकर्त्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की  अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता हरिबंश चौधरी ने किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  भारतीय जनता टी.वी. एवं सिने कामगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह चर्चित फ़िल्म अभिनेता अमिय कश्यप ने “जब चमन को ज़रूरत थी तो लहू हमने दिया, अब बहार आई तो कहते हो तेरा काम नहीं शायराना अंदाज के साथ ऐसे  की उपस्थित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से हम स्थानीय कार्यकर्ता संगठन को सींचते रहे हैं और अब वह पौधा पेड़ बन गया है तो फल कोई और आकर खा जाता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व को चाहिए कि बछवाड़ा विधानसभा से कोई स्थानीय उम्मीदवार को मौका दिया जाए। भाजपा नेता राजेश राय, देवराज यादव एवं महेंद्र मालाकार ने भी प्रदेश नेतृत्व से स्थानीय उम्मीदवार की माँग की।बछवाड़ा भाजपा के पुर्व प्रखंड अध्यक्ष कुमार अच्युतानंद उर्फ़ दीपक सिंह ने कहा कि जिन्होंने संघर्ष के दिनों में संगठन को सशक्त करने में अपनी जिंदगी गुजार दी आज वे हाशिये पर किये जा रहे हैं। हम अपने अभिभावकों को पुनः मुख्य धारा से जोड़ेंगें।कार्यक्रम में ढाई सौ से ज़्यादा बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

बछवाड़ा प्रखंड के भीखमचक में अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय उम्मीदवार की उठी मांग 2कार्यक्रम में जिला पार्षद मनमोहन महतों, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नितीश ईश्वर, रामप्रवेश राय, अखिलेश महतों, भगवानपुर के पुर्व प्रमुख शत्रुघ्न चंद्रवंशी, श्याम दास, सदानंद गुप्ता, पवनदेव गुप्ता, तेजनारायण चौधरी, हरेकृष्ण ईश्वर, प्रो. सदन झा, जिला प्रवक्ता सुमन चौधरी, भाजयुमो के जिलामंत्री राजू कुमार राजा, चुनचुन चौधरी, कैलाश मालाकार, अर्जुन चौधरी, सुशील चौधरी, संजय कृष्ण बाबा, अमरेश शिशिर, मालिक पोद्दार, केदार झा, संजय चौधरी, रामजीवन राय, अशोक सिंह, अविनाश कुमार डब्लू, नवनीत नमन, नंदन कुमार भोला, रविंद्र कुमार, धर्मेंद्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share This Article