पुण्यतिथि पर याद किए गए की बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर प्रखंड में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की 67 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के अनेक विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघौल कन्या सहित अनेक विद्यालयों मेंं कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया।

- Sponsored Ads-

पुण्यतिथि पर याद किए गए की बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर 2इस अवसर पर एचएम अब्दुल्लाह व बच्चों ने डाक्टर भीम राव अम्बेडकर की जीवनी पर चर्चा की। इस अवसर पर मध्य विद्यालय मेघौल कन्या की एचएम इंद्राणी कुमारी, प्रखंड शिक्षक अवनीश कुमार वर्मा, दौलतपुर नवटोलिया के नाफे कौनैन, रकीबा शहनाज सहित सभी बच्चों ने माल्यार्पण किया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article