नालंदा के सोहसराय और चिकसौरा थाना क्षेत्र इलाके में डूबने से दो लोगो की हुई मौत, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र इलाके में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के सलेमपुर गांव में हुई जहां शौच के दौरान पैर फिसलने से एक शख्स नवीन रविदास की मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक अपने जानवर के लिए घास गढ़ने गया था।

- Sponsored Ads-

इसी तरह उसे शौच लगी और शौच करने वह पंचाने नदी किनारे गया था तभी उसका पैर फिसल गया और यह हादसा हुआ। वहीं दूसरी घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र इलाके के मरांची गांव की है जहां लोकाइन नदी में डूबने से युवक चिंटू कुमार की मौत हो गई।

नालंदा के सोहसराय और चिकसौरा थाना क्षेत्र इलाके में डूबने से दो लोगो की हुई मौत, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल 2बताया जाता है कि युवक मवेशी चराने के बाद अपने मवेशी को धोने के लिए लोकाईन के लिए गया। धोने के क्रम में मवेशी गहरे पानी में चला गया।जिसे बचाने के चाकर युवक डूब गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article