भगवानपुर प्रखंड के तेयाय ओपी क्षेत्र के बसही गांव में वृद्ध महिला का संदिग्धावस्था में हुई मौत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के तेयाय ओपी क्षेत्र के बसही गांव में एक वृद्ध महिला की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गयी। मृतिका की पहचान तेयाय ओपी क्षेत्र के बसही गांव स्थित वार्ड संख्या 2 निवासी गीता महतो की लगभग 70 वर्षीया पत्नी श्रीबती देवी के रूप में हुई है।

तेयाय ओपी के प्रभारी ओपीध्यक्ष पंकज कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।प्रभारी ओपीध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। महिला को कोई संतान नहीं है।ग्रामीणों ने बताया महिला घर के अंदर सोई हुई थी।पति बाहर बरामदे पर सोया था।वह कमरे में मृत मिली।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article