बेगूसराय में ममता की चीख: मां ने नहीं दिए मोबाइल रिपेयरिंग के पैसे, नाराज बेटे ने खत्म कर ली अपनी जीवनलीला

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय से इस वक्त बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ी गाछी गांव में एक युवक ने मामूली बात पर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार, पहाड़ी गाछी गांव रहने वाले चंदन कुमार का पुत्र रवि किशन मोबाइल ठीक कराने के लिए अपनी मां से रुपये मांग रहा था।

मां द्वारा रुपये देने से इनकार किए जाने के बाद वह इतना नाराज हो गया कि घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने बताया कि रवि किशन काफी देर से मोबाइल रिपेयर कराने की जिद कर रहा था, लेकिन किसी को अंदाज़ा भी नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। मां ने बताया कि उन्हें समझ ही नहीं आया कि महज़ रुपये नहीं देने पर बेटा आत्महत्या जैसा कदम उठा लेगा।

बेगूसराय में ममता की चीख: मां ने नहीं दिए मोबाइल रिपेयरिंग के पैसे, नाराज बेटे ने खत्म कर ली अपनी जीवनलीला 2इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article