कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

DNB Bharat Desk

भगवानपुर (बेगूसराय)। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर सोमवार को भगवानपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने की। इस दौरान पर्व के दौरान शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

- Sponsored Ads-

बैठक में बताया गया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र में तीन स्थानों पर कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया जाता है। इनमें दो आयोजन भगवानपुर में तथा एक चक्का सहिलोरी में होता है। थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने कहा कि पूजा एवं कार्यक्रम के आयोजन के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति आयोजन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर 2उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान हुड़दंग, अशांति या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजन स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

थानाध्यक्ष ने श्रद्धालुओं एवं आयोजन समितियों से शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक में बीडीओ निशांत कुमार, प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार, PSI संजय कुमार, आदित्य कांत शर्मा, राम प्रकाश साह, डब्लू सिंह, मनोज पासवान सहित शांति समिति के अन्य सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article