समस्तीपुर रेल मंडल की बैठक: जानकी एक्सप्रेस में जल्द जुड़ेगा 3AC कोच, जहांगीर आलम के सुझावों पर प्रशासन की सहमति

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर।रेल मंडल मुख्यालय स्थित मंथन सभागार में मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें बढ़ती गर्मी से यात्रियों की राहत दिलाने, स्टेशन परिसर में यात्रियों की भीड़ और ट्रेन परिचालन में हो रही देरी को लेकर गंभीर मंथन हुआ।

- Sponsored Ads-

 इस क्रम में परामर्शदात्री समिति के सदस्य जहांगीर आलम ने यात्रियों की ओर से कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।इस क्रम में जहांगीर आलम ने कहा कि, “गाड़ी संख्या 15283/84 जानकी एक्सप्रेस में 3एसी टियर कोच को जोड़ा जाना चाहिए, ताकि भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत मिल सके और वे एसी यात्रा का लाभ उठा सकें। इस प्रस्ताव पर मंडल प्रशासन ने सहमति जताते हुए कहा कि, “एक सप्ताह में प्रयोग के तौर पर जानकी एक्सप्रेस में 3एसी कोच जोड़ दिया जाएगा। बाद में इसे एलएचबी कोच से बदल दिया जाएगा। 

समस्तीपुर रेल मंडल की बैठक: जानकी एक्सप्रेस में जल्द जुड़ेगा 3AC कोच, जहांगीर आलम के सुझावों पर प्रशासन की सहमति 2इसके साथ ही जहांगीर आलम ने समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर जाने वाली 63269 मेमू ट्रेन, जो आगे पांच मिनट बाद 63267 बनकर पाटलिपुत्र के लिए रवाना होती है, उसे एक ही ट्रेन नंबर से संचालित करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इससे भ्रम की स्थिति समाप्त होगी और यात्रा अधिक सुगम बनेगी। एक महत्वपूर्ण सुझाव कर्पूरी ग्राम स्टेशन से भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर नई दिल्ली के लिए वाया हाजीपुर-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का भी दिया।

 इस संदर्भ में कहा कि इससे क्षेत्र को राजधानी से सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। समस्तीपुर से दरभंगा के बीच शाम करीब 4 बजे एक पैसेंजर ट्रेन शुरू करने की मांग की है। वर्तमान में दोपहर 2 बजे के बाद सीधे शाम 6 बजे ट्रेन उपलब्ध होने से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। वहीं, मुजफ्फरपुर से कोलकाता के लिए सुबह में एक नई ट्रेन शुरू करने की मांग भी उठाई है। पहले चलने वाली सीतामढ़ी–सियालदह ट्रेन के बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

समस्तीपुर रेल मंडल की बैठक: जानकी एक्सप्रेस में जल्द जुड़ेगा 3AC कोच, जहांगीर आलम के सुझावों पर प्रशासन की सहमति 3समस्तीपुर स्टेशन पर इंजन बदलने और ट्रेन खोलने में लगने वाले अधिक समय पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि, इस प्रक्रिया में देरी के कारण दरभंगा रूट की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होता है। इसके अलावा 02569/70 क्लोन एक्सप्रेस के लगातार विलंब से चलने पर भी चिंता जताई गई है। जिसमें कहा गया कि प्रीमियम किराया देने के बावजूद समय पर गंतव्य तक पहुंचने की गारंटी नहीं है। 

जिस पर रेलवे प्रशासन को तत्काल ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा समस्तीपुर स्टेशन के पश्चिम दिशा में प्लेटफॉर्म संख्या 1 के पास खाली पड़ी जमीन पर नए प्लेटफॉर्म के निर्माण का सुझाव देते हुए श्री आलम ने कहा कि इससे दरभंगा रूट की ट्रेनों का संचालन सुचारू होगा और भीड़ भाड़ में कमी आएगी। इन तमाम सुझावों के आलोक में मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने तमाम सुझावों से सहमति जताते हुए यथा संभव शीघ्र सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article