जनता दरबार में भूमि संबंधी दो मामले का किया गया निष्पादन

DNB Bharat Desk

खोदाबंदपुर|शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार एवं प्रभारी राजस्व अधिकारी मोहम्मद जावेद ने संयुक्त रूप से मामलों का सुनवाई किया। दरबार में कुल पांच मामलों कासुनवाई की गई। जिन में आपसी सहमति से एक मामले का निष्पादन किया गया ।

- Sponsored Ads-

जब की बेगमपुर के भूमि विवाद के मामले में एक पक्ष के द्वारा सहमति नहीं व्यक्त करने के कारण उक्त मामले को निष्पादन करते हुए उभयपक्ष को भूस्वामित्व बाद में जाने के लिए स्वतंत्र है ।ऐसा कहकर बाद का निष्पादन कर दिया गया ।

जनता दरबार में भूमि संबंधी दो मामले का किया गया निष्पादन 2जबकि तीन मामलों के लिए आगे की तिथि निश्चित किया गया। मौके पर अंचल कार्यालय के सहायक रंजीत कुमार सहितकरीब आधा दर्जन फरियादी गण मौजूद थे। इसकी जानकारी प्रभारी अंचल निरीक्षक मोहम्मद जावेद ने दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article