भगवानपुर में पांच लीटर देसी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

DNB Bharat Desk

भगवानपुर (बेगूसराय)। भगवानपुर थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह गश्ती के दौरान भगवानपुर बहियार स्थित बाबा चिमनी के पास से पांच लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

गिरफ्तार युवक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के नौला गांव निवासी सुलेन पासी के पुत्र संतोष पासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुबह गश्ती के दौरान पुलिस ने भगवानपुर बहियार स्थित बाबा चिमनी के समीप मोटरसाइकिल सवार युवक को पांच लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और बाइक जब्त कर ली गई।

भगवानपुर में पांच लीटर देसी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त 2भगवानपुर थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल, गिरफ्तार युवक के खिलाफ पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article