नालंदा में करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, जर्जर तारों पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। रहुई थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव में करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार चिंटू बिन्द और उनकी पत्नी बबीता देवी गांव के पहियारा तटबंध के पास धान की कटाई कर रहे थे।

- Sponsored Ads-

इसी दौरान खेत में गिरे बिजली के तार के संपर्क में आने से दोनों करंट की चपेट में आ गए। परिजनों का कहना है कि बबीता देवी को बचाने की कोशिश में चिंटू बिन्द भी करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

नालंदा में करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, जर्जर तारों पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप 2स्थानीय लोगों और परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इलाके में बिजली के तार काफी जर्जर अवस्था में थे, जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article