बेगूसराय जिला जूनियर एवं सीनियर बालक बालिका कबड्डी टीम गठन हेतु हुआ ट्रायल

DNB Bharat

बेगूसराय जूनियर सीनियर बालक बालिका टीम के खिलाड़ी कैम्प हेतु चयनित।

डीएनबी भारत डेस्क

महात्मा गांधी उच्च विद्यालय बीहट खेल मैदान में जूनियर एवं सीनियर बालक बालिका कबड्डी टीम के चयन हेतु बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में रविवार को खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान बेहतर खेल के आधार पर बेगूसराय जिला जूनियर एवं सीनियर बालक कबड्डी टीम के लिए अमन रंजन, रवि साकेत, अंजेश कुमार, आलोक कुमार, अमीत कुमार, निशांत कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, राहुल कुमार, गुलशन कुमार, अगम कुमार, आदित्य कुमार, विक्की कुमार, मो सद्दाम ,छोटू कुमार, आर्यन कुमार, सुमित कुमार, निलेश कुमार,मनीष कुमार, अभिमन्यु कुमार, अशकंद कुमार, विवेक कुमार, कृष कुमार, अभिनव कुमार, आदर्श कुमार, रुपेश कुमार, मो रासिद, जितेन्द्र कुमार, सोनू कुमार, राहुल कुमार का चयन किया गया है।

बालिका टीम 

वहीं बालिका कबड्डी वर्ग में कादम्बरी कुमारी, सोनी कुमारी,रिया कुमारी, आरती कुमारी, दिलखुश कुमारी, वर्षा कुमारी, अंजलि कुमारी, खुशी कुमारी, रिंसी कुमारी, रिचा कुमारी, वर्षा कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, कुमारी रिया, आंचल कुमारी, कोमल कुमारी को कैम्प हेतु चयनित किया गया है।

इन सभी चयनित खिलाड़ियों का कैम्प बीहट में होगा। कैम्प के बाद बेहतर खिलाड़ी का चयन जूनियर एवं सीनियर बालक बालिका जिला कबड्डी टीम के लिए होगा। ट्रायल के दौरान नंदन कुमार, अमरेश पासवान, आदित्य कुमार अंबर, धर्मेन्द्र कुमार,संजीत कुमार द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया गया।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के चैयरमेन श्यामनंदन सिंह पन्नालाल, बेगूसराय जिला कबड्डी संघ सचिव सरोज कुमार, नप बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व खेल प्रेमी मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article