बछवाड़ा के मुरलीटोल में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन मुरलीटोल की टीम ने सुरों टीम को 37 रन से किया पराजित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगुसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड के गोविंदपुर 03 पंचायत के मुरलीटोल गांव में गुरुवार को मां दुर्गा क्रिकेट क्लब मुरलीटोल के दुवारा क्रिकेट कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रिकेट कप प्रतियोगिता में कुल 8 टीम भाग लेगी। मैच के पहले दिन मां दुर्गा क्रिकेट क्लब मुरलीटोल और क्रिकेट क्लब सुरो के बीच मैच खेला गया।

बछवाड़ा के मुरलीटोल में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन मुरलीटोल की टीम ने  सुरों टीम को 37 रन से किया पराजित 2मां दुर्गा क्रिकेट क्लब मुरलीटोल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर के मैच में 8 विकेट खोकर 114 रन बनाए। मैच के दौरान मां दुर्गा क्रिकेट क्लब मुरलीटोल की टीम के खिलाडी भोला कुमारने 31 रन बनाए व शुभम बत्श ने अपने टीम के लिए 21 रन का महत्पूर्ण योगदान दिया। जिसके जवाब में दूसरी पारी में क्रिकेट क्लब सुरो की टीम खेलने उतरी तो कोई भी बल्लेवाज पिच पर टिक नहीं पाई। 10 ओवर 3 बॉल पर 10 विकेट खोकर मात्र 77 रन ही बना सकी ।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा के मुरलीटोल में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन मुरलीटोल की टीम ने  सुरों टीम को 37 रन से किया पराजित 3जिस कारण आयोजक के द्वारा 37 रन से जीत घोषित किया गया। मैच में मां दुर्गा क्लब टीम के खिलाडी भोला कुमार को मेन ऑफ द मैच दिया गया। जिन्होंने 31 रन और 3 विकेट लिया। मैच का उद्घाटन उपाध्यक्ष जिला पत्रकार संघ डब्लू कुमार राय व समाजसेवी विजय शंकर दास, जगदीश पोद्दार, मनोज चौधरी, राम, इकबाल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। व्यवस्थापक बमबम पोद्दार,प्रियरंजन कुमार के साथ सैकड़ों खेल प्रेमीमौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article