राजगीर में सात दिवसीय मकर मेला के अवसर पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन, 22 पुरुष और 7 महिला जोड़ियों ने दिखाई अपनी हुनर

DNB Bharat Desk

राजगीर मेला मैदान में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता में पारंपरिक कुश्ती के प्रति दर्शकों का उमंग और उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। इस भव्य आयोजन में कुल 22 पुरुष और 7 महिला जोड़ियों ने अपनी ताकत और हुनर का प्रदर्शन किया।

- Sponsored Ads-

राजगीर में सात दिवसीय मकर मेला के अवसर पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन, 22 पुरुष और 7 महिला जोड़ियों ने दिखाई अपनी हुनर 2कार्यक्रम का शुभारंभ विधान पार्षद रीना यादव, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव और एडीएम मनजीत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में स्थानीय पहलवानों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों से आए कुश्ती के दिग्गजों ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को देखने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे यह आयोजन एक विशाल लोक मेला का रूप ले गया।

राजगीर में सात दिवसीय मकर मेला के अवसर पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन, 22 पुरुष और 7 महिला जोड़ियों ने दिखाई अपनी हुनर 3दंगल के संयोजक श्रवण यादव और आयोजक गोलू यादव ने बताया कि ऐसे आयोजनों से पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिलता है और युवा पीढ़ी में कुश्ती के प्रति रुचि बढ़ती है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में इस प्रतियोगिता को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article