बेगूसराय के बीरपुर में वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित, इन टीमों ने जीता मैच…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के बीरपुर प्रखंड अंतर्गत बरैपुरा मध्य विद्यालय के प्रांगण में जिला स्तरीय वॉलीवाल टूर्नामेंट आयोजन किया गया। इसमें पचम्बा, चेरिया, जिन्दपुर, सिंघौल और जोकिया ने अपने-अपने मैच जीत लिए। पहला मैच जिन्दपुर और पर्रा की टीमों के बीच खेला गया इसमें जिन्दपुर की टीम 25- 20 और 25-11 से विजयी रही। दूसरे मैच में पचम्बा ने रतौली को 25-17,19-25 और 25-14 से हराया। तीसरे मैच में चेरिया ने बरियारपुर की टीम को 18-25,25-16 और 25-18 से पराजित किया। चौथे मैच में सिंघौल ने मल्लहडीह को 25-19 और 25-19 से हरा दिया।

- Sponsored Ads-

वहीं जोकिया ने बरैपुरा को 25-23,17-25 और 25-16 से शिक्शत कर दिया। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन वीरपुर पश्चिम पंचायत के मुखिया त्रिपुरारी कुमार,पंसस रीता देवी, शिक्षक संत कुमार सहनी व समाजसेवी गोपाल प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मैच के अम्पायर कुमोद कुमार, अजीत कुमार सहनी व बिक्रम सहनी थे। मौके पर शिक्षक संजीव कुमार चौधरी, कृष्ण कुमार सहनी, हरिनन्दन सहनी आदि मौजूद थे।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article