आर्थिक तंगी को मात देकर साहिल बना अफसर, समस्तीपुर से ही ऑनलाइन पढ़ाई कर पाई सफलता, जिला पंजाबी संघ ने किया सम्मानित
डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर: शहर के मूलचंद रोड निवासी एवं फोटो फ्रेम मेकर महेश कटारिया के पुत्र साहिल कटारिया ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा मे 791 वाँ रैंक लाकर सफलता हासिल की।
इस सफलता के लिए शहर के पंजाबी काँलोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर और आदर्शनगर स्थित विज़न अकादमी जहां साहिल पढ़ाते थे मे जिला पंजाबी संघ और अकादमी की ओर से साहिल कटारिया को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर साहिल कटारिया ने बताया कि पिताजी की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह समस्तीपुर से ही अपनी पूरी पढ़ाई की। साथ ही यूपीएससी की तैयारी भी यहीं से आँनलाइन किया और आज इस
परीक्षा मे 791वाँ रैंक लाकर सफलता हासिल की। इधर इस सफलता पर प्रमुख व्यवसायी राकेश तनेजा,विनोद तनेजा, जीवन लाल कटारिया, महेश कटारिया, सतीश चांदना, रमेश चांदना, सुरेश चौधरी, राकेश माटा,कृष्ण कुमार मिश्रा, संजय बटेजा, हिमांशु तनेजा, पुनित तनेजा,राकेश तनेजा, हिमांशु चांदना एवं अमित गुलयानी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा साहिल का यह सफलता अन्य बच्चों को प्रेरित करेगा।
वहीं पूर्व नगर परिषद चेयरमैन सह वार्ड पार्षद अर्चना देवी ने बताया की वार्ड 23 निवासी महेश कटारिया के पुत्र साहिल कटारिया ने देश का सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी पास कर अपने और अपने परिवार के साथ -साथ वार्ड, जिला एवं बिहार का नाम रौशन किया है उन्होंने कहा की मैं और मेरा परिवार साहिल के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूँ।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट