समस्तीपुर: राज्य में अपराधी इतना बेलगाम हो गए हैं की लोग खुद को असुरक्षित महसुस कर रहे हैं – समाजसेवी जमशेद आदिल सोनु

DNB BHARAT DESK

समस्तीपुर:वारिसनगर के युवा समाजसेवी जमशद आदिल  सोनु करीम ने जिला में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे महाजंगल राज की संज्ञा दी है। पत्रकारो से बात चीत करते हुए जमशेद ने कहा कि समस्तीपुर जिला समेत पूरे बिहार में आपराधियों का साम्राज्य कायम हो गया है। राज्य में अपराधी इतना बेलगाम हो गए हैं कि लोग खुद को असुरक्षित महसुस कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: राज्य में अपराधी इतना बेलगाम हो गए हैं की लोग खुद को असुरक्षित महसुस कर रहे हैं - समाजसेवी जमशेद आदिल सोनु 2उन्होंने कहा कि बीते कल ही वारिसनगर में अपराधियों ने सी. एस.पी लुटने के दौरान एक पूर्व मुखिया को गोली मार दी है।यहाँ के लोग सड़क हो या घर कहीं भी सुरक्षित नहीं है। युवा समाजसेवी जमशेद आदिल ने वारिसनगर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का दावा करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता जनार्दन की आग्रह पर उन्होंने चुनाव लड़ने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के लोगों ने हमेशा समाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है और मैं भी इसी राह पर चलते हुए समाजिक कार्य में हिस्सा ले रहा हूँ।

समस्तीपुर: राज्य में अपराधी इतना बेलगाम हो गए हैं की लोग खुद को असुरक्षित महसुस कर रहे हैं - समाजसेवी जमशेद आदिल सोनु 3उन्होंने वारिसनगर से हैट्रिक लगाने वाले स्थानीय विधायक पर निशाना साधते हुए कहाँ कि पिछले पंद्रह सालो में इस क्षेत्र में काई विकास कार्य नही हुआ। यहाँ के किसान बदहाल हैं। पी एच सी.में 1 भी डाक्टर नही रहते है, जिससे यहां के लोगों को इलाज के लिए समस्तीपुर का रूख करना पड़ता है।

Share This Article