18 जनवरी को सामुदायिक स्वच्छता केंद्र का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

DNB Bharat Desk

आगामी 18 जनवरी को प्रगति यात्रा पर बेगूसराय पधार रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेगूसराय से ही मुख्यमंत्री लोहिया स्वच्छ बिहार योजना के अंतर्गत खोदाबंदपुर प्रखंड मुख्यालय में बनने वाले सामुदायिक स्वच्छता केंद्र का बेगूसराय से ही रिमोट द्वारा शिलान्यास करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन ने बताया कि आगामी 18 जनवरी को मुख्यमंत्री जिले में अनेक विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा पूर्ण हो चुके योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। उनमें खोदाबंदपुर प्रखंड में भी एक योजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों से होना है।

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री 3 लाख से अधिक की राशि से बनने वाले सामुदायिक स्वच्छता केंद्र का शिलान्यास बेगूसराय से ही रिमोट द्वारा करेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम को देखते हुए प्रखंड मुख्यालय में निर्माण स्थल पर भी शिलान्यास की संपूर्ण प्रशासनिक तैयारी पूरा कर लिया गया है । उन्होंने बताया कि पूरे बिहार में इस भवन का मॉडल एस्टीमेट है जो 3 लाख से अधिक का राशि है। खबर का हुआ असर ।

18 जनवरी को सामुदायिक स्वच्छता केंद्र का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री 2बताते चले की बीते दिनों लगातार इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। कि खुदाबनपुर प्रखंड मुख्यालय में एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। प्रखंड मुख्यालय आने वाले आम जनों को शौचालय के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है । बाग बगीचा और खेतों का सहारा लेना पड़ता है । विशेष कर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था । खुले में शौच करने के कारण स्वच्छ भारत अभियान की सफलता पर भी संकट था । अब प्रखंड मुख्यालय में स्वच्छता केंद्र के निर्माण हो जाने से प्रखंड मुख्यालय आने वाले आम जनता विशेष कर महिलाओं को काफी सहूलियत होगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article