तेज रफ्तार बाइक ने वृद्धा को मारा टक्कर, मौत

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक वृद्धा को ठोकर मार दी। इलाज के लिए ले जाते वक्त वृद्धा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के नौला पंचायत की है जहां एक तेज रफ्तार बाइक ने एक वृद्धा को ठोकर मार दिया। वृद्धा की पहचान नौला वार्ड संख्या 8 निवासी घुरन महतो की पत्नी बुधनी देवी के रूप में की गई।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि मृतिका सड़क किनारे बैठी थी तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे ठोकर मार दी। घायल अवस्था में परिजन उसे लेकर अस्पताल के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़ कर फरार हो गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article