फाइनेंस कंपनी में कार्यरत युवक की सड़क हादसे में मौत,दो माह पहले हुई थी युवक की शादी

DNB Bharat Desk

नयी नवेली दुल्हन जिसके हाथ की मेंहदी का रंग उतरा भी नहीं और उसके मांग की सिंन्दूर उजड़ गया।

डीएन बी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के एफसीआई ओपी अंतर्गत नगर परिषद बीहट वार्ड संख्या 23 बीहट बाजार निवासी अशोक भगत का करीब 22 वर्षीय पुत्र विकास कुमार उर्फ विक्कू की मौत ईलाज के दौरान पटना में शुक्रवार को हो गया। मिली जानकारी अनुसार विगत तीन अप्रैल को विकास कुमार अपनी बाइक से समस्तीपुर से घर आ रहा था तभी मुसरीघरारी के पास अज्ञात ट्रक चपेटे में आ जाने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जहां उसका ईलाज स्थानीय नर्सिंग होम में चल रहा था।

- Sponsored Ads-

वहीं इलाज के दौरान बेहतर ईलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था। जहां शुक्रवार की सुबह विकास कुमार उर्फ विक्कू का निधन हो गया। निधन की सूचना पाते ही गांव और परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने शव को लेकर बीहट लाया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु समस्तीपुर ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की सूचना पाते ही उसके शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक दो भाई में बड़ा भाई था। वह फाइनेंस कंपनी में लोन देने और वसूली का काम करता था।

दो माह पूर्व यानी आठ फरवरी को दरभंगा जिला में शादी धूमधाम से हुई थी। माता आंगनबाड़ी सेविका है जबकि पिता मजदूर हैं। दोनों ने बड़ी मुश्किल से पढ़ाया और बेटा जब कमाने लगा तो अरमान जगी।आज उनका अरमान चकनाचूर हो गया है। नयी नवेली दुल्हन जिसके हाथ की मेंहदी का रंग उतरा भी नहीं और उसके मांग की सिंन्दूर उजड़ गया। जिसने अपने जीवन को सही ढंग से संवारा भी नहीं और और विधवा हो गई।घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

बेगूसराय बीहट संवादाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article