राजद कार्यकर्ताओं ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी
डीएनबी भारत डेस्क

राजद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने चमथा दियारे के पांच पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने किया।
वही धरना का संचालन विकास पासवान ने किया। धरना को संबोधित करते हुए युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रूपेश यादव ने कहा कि बछवाड़ा प्रखंड के दियारे के पांच पंचायत गंगा में आई प्रलयकारी बाढ़ से व्यापक पैमाने पर जान माल सहित फसलों की छति हुई है। विगत 20 दिनों से लाखों की आबादी प्रभावित हुआ है। लोग अपने परिवार बच्चों सहित पशुओं के साथ आश्रय स्थल पर सरल लिए हुए हैं । बाढ़ के कारण आधा दर्जन लोगों को पानी में डूबने कारण मृत्यु हो गई। लोगो की समस्या को देखते हुए दियारे पांच पंचायत को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए।
वही धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, पंचायती राज प्रदेश सचिव उपेन्द्र यादव, प्रदेश महासचिव पंचायती राज रवि नंदन सिंह राम उदित यादव, दिलीप कुमार आदि लोगो संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि प्रशासन के द्वारा सुविधा के नाम पर कुछ सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है जो नाकाफी हैं। सामुदायिक रसोई में भी जो भोजन दिया जाता है वह गुणवत्ता पूर्ण नहीं है। रसोई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है। रसोई के भोजन की जो गुणवत्ता है वह मवेशियों के चारा से बदतर है।
किसी भी शिविर पर लाइट स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई। लोग चापाकल की गंदी पानी पीने पर विवश हैं। जिससे बीमार होने का खतरा बना रहता हैं। कई ऐसे शिविर हैं जहां भवन नहीं हैं लोग खुले आसमान के सहारे जीवन यापन कर रहे हैं। एक तरफ जहां बाढ़ की पानी है वहीं दूसरी तरफ तेज बारिश हो रही है आप कल्पना कर सकते हैं कि बाढ़ प्रभावित लोग किस तरह रहते और भोजन करते होंगे। जहां सरकार के द्वारा प्लास्टिक और धर्मोकोल के पत्तल पर प्रतिबंध है जिससे गंभीर बीमारी होने का खतरा रहता है लेकिन विभाग के द्वारा उसी पत्तल का उपयोग किया जा रहा है।
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि दियारे के पांच पंचायत को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाय. जीआर की की राशि 25000 प्रत्येक परिवार को दिया जाए। बाढ़ में बर्बाद हुए फसल क्षतिपूर्ति राशि किसानों को दिया जाए। बाढ़ से डूबने वाले आश्रितों को आपदा से दी जाने वाली राशि अभिलंब दिया जाए। आश्रय स्थल व शिविरों पर भोजन,पेयजल,पशु चारा, दवा के साथ मेडिकल टीम चलंत शौचालय एवं पुलिस गश्ती सुचारू रूप से चलाया जाए। बाद में राजद कार्यकर्ताओ का एक शिष्टमंडल बीडीओ और सीओ से मिलकर अपनी मांग पत्र को सौपा।
मौके पर गौरव दास,हरेराम पासवान सद्दाम हुसैन,उमेश यादव,अर्जुन यादव,भिखारी चौधरी,देवेन्द्र चौधरी,विकास पासवान,छोटू कुमार,रंजीत कुमार,मनोज यादव,विजय राय सिकंदर कुमार आदि दर्जनों महिला पुरुष मौजूद थे।
बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता मनोज कुमार राहुल की रिपोर्ट