ट्रेड यूनियन के आह्वान पर केंद्र सरकार की श्रम,कृषि और आर्थिक नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जिले में दिखा असर

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/केंद्र सरकार की श्रम,कृषि और आर्थिक नीतियों के विरोध में देश की 10 से अधिक प्रमुख ट्रेड यूनियनों ने आज राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल का असर बेगूसराय में भी देखने को मिल रहा है। सुबह से ही हर जगह पर सड़क जाम कर केंद्र सरकार खिलाफ ट्रेड यूनियन के कर्मचारियों के द्वारा हंगामा किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

इस दौरान उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर 4 श्रम कोड लागू किए जाने के विरोध में देशभर की ट्रेड यूनियनों ने आज ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। इस हड़ताल का असर बेगूसराय समेत पूरे बिहार में देखने को मिल सकता है। ऐक्टू सहित 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन, विभिन्न सेवा संघों और फेडरेशनों ने संयुक्त रूप से राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है।

ट्रेड यूनियन के आह्वान पर केंद्र सरकार की श्रम,कृषि और आर्थिक नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जिले में दिखा असर 2

बेगूसराय के नगर निगम की सफाई व्यवस्था भी आज प्रभावित हो रही है। सुबह से ही नगर निगम के सफाई कर्मी हड़ताल पर है जिसके कारण से सफाई व्यवस्था चारमारा गया है। हजारों मजदूर काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरेंगे और विरोध प्रदर्शन करे रहे है।इस आंदोलन में मजदूर, आशा,कार्यकर्ता,रसोइया,आंगनबाड़ी सेविका,निर्माण मजदूर और संविदा कर्मी बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हुए है।

Share This Article