बेगूसराय गेनहरपुर में सरकारी जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड अंतर्गत गेनहरपुर गांव में प्रशासन की टीम ने मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों पर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमित सरकारी भूमि को खाली कराया। यह अतिक्रमण मुक्त अभियान गेनहरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 और 3 में चलाया गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय गेनहरपुर में सरकारी जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त 2अंचलाधिकारी भाई विरेन्द्र ने बताया कि गेनहरपुर के वार्ड नंबर एक और वार्ड नंबर तीन में गैर मजरुआ की जमीन पर स्थानीय दो व्यक्ति झोपड़ी बनाकर अवैध कब्जा किए हुए थे। जिसे पूर्व में जमीन खाली करवाने को लेकर नोटिस भी दी गई थी। उसके बाद भी जमीन नहीं खाली की जा रही थी। प्रशासन की देखरेख में अतिक्रमित भूमि को खाली करवाया गया है।

बेगूसराय गेनहरपुर में सरकारी जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त 3सीओ भाई विरेंद्र ने बताया कि उक्त जमीन की पैमाइश कर मनरेगा से आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाया जाएगा। इसको लेकर एनओसी भी दी गई है ।मौके पर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार, मनरेगा पीओ कुलानंद सहनी, राजस्व कर्मचारी राधेश्याम कुमार,अंकित कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article