समस्तीपुर: रोड डायवर्जन को लेकर प्रशासन और व्यवसायियों के बीच बैठक, सुगम यातायात का लिया गया संकल्प

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर शहर में प्रस्तावित रोड डायवर्जन एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आज अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बाजार समिति के व्यवसायियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

- Sponsored Ads-

बैठक का मुख्य उद्देश्य रोड डायवर्जन के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना तथा व्यवसायियों को माल के आवागमन एवं परिवहन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श करना था।

समस्तीपुर: रोड डायवर्जन को लेकर प्रशासन और व्यवसायियों के बीच बैठक, सुगम यातायात का लिया गया संकल्प 2अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार ने व्यवसायियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन का उद्देश्य केवल सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करना है। रोड डायवर्जन के दौरान व्यवसायिक गतिविधियों पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े, इसके लिए परिवहन मार्गों को सुगम बनाया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

समस्तीपुर: रोड डायवर्जन को लेकर प्रशासन और व्यवसायियों के बीच बैठक, सुगम यातायात का लिया गया संकल्प 3बैठक में उपस्थित व्यवसायियों ने भी अपने सुझाव एवं समस्याएँ प्रशासन के समक्ष रखीं। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जनहित एवं व्यापारिक गतिविधियों के बीच संतुलन बनाए रखते हुए रोड डायवर्जन की व्यवस्था लागू की जाएगी, ताकि आम नागरिकों एवं व्यवसायियों दोनों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा प्रशासन एवं व्यवसायियों ने आपसी समन्वय के साथ यातायात व्यवस्था को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Share This Article