डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर: बिहार विधान परिषद निर्वाचन 2026 के अंतर्गत दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने तथा चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से समस्तीपुर ज़िले के कांग्रेसजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक मथुरापुर में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार पांडेय, रीगा विधानसभा के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुंजन पटेल तथा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी रजनीकांत पाठक उपस्थित रहें।
बैठक में जिला कांग्रेस कमिटी के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों, वर्तमान एवं पूर्व प्रखंड अध्यक्षों तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक के दौरान बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर संगठन की भूमिका, चुनावी तैयारियों तथा पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में समन्वित प्रयास करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट