बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक किसान की मौत, परिजनों में पसरा मातम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बीते शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांधीनगर की है । मृतक की पहचान गांधीनगर निवासी रामसागर महतो के रूप में की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार राम सागर महतो अपने मवेशी के लिए चारा काट रहे थे उसी वक्त सर्विस वायर में शॉर्ट लगने की वजह से पूरे मोटर एवं चारा कल में करंट आ गया जिससे राम सागर महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक किसान की मौत, परिजनों में पसरा मातम 2परिजनों के द्वारा नावकोठी थाने की पुलिस को उक्त घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article