बेगूसराय में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक छात्र की मौत, तीन छात्र को स्थानीय गोताखोर ने बचाया

DNB Bharat Desk

 

घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के शालिग्राम छपरापट्टी मुंगेर गंगा घाट की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान चार छात्र डूब गया। जिसमें तीन छात्र को स्थानीय गोताखोर के द्वारा किसी तरह निकाल कर जान बचाया जबकि एक छात्रा को बचा नहीं सका और गंगा नदी में डूबने से उसे छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के शालिग्राम छपरापट्टी मुंगेर गंगा घाट की है। मृतक छात्र की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया ऊपर टोला के रहने वाले उपेंद्र शर्मा का 18 वर्ष पुत्र मदन मोहन कुमार शर्मा के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक छात्र की मौत, तीन छात्र को स्थानीय गोताखोर ने बचाया 2बताया जा रहा है कि मदन मोहन कुमार शर्मा अपने चार दोस्तों के साथ मुंगेर गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के लिए गया था। स्नान करने के दौरान गंगा नदी में चारों दोस्त डूबने लगा। वहां पर मौजूद लोगों ने चारों दोस्त को डूबते देखा आनन फानन में गोताखोर ने पानी में कूद कर तीन छात्र को किसी तरह गंगा नदी के पानी से निकलकर जान बचाई। जब की एक छात्र मदन मोहन कुमार शर्मा को नहीं बचा सका। जिससे उसकी डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हालाकि इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दी।

बेगूसराय में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक छात्र की मौत, तीन छात्र को स्थानीय गोताखोर ने बचाया 3मौके पर साहेवपुर कमाल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मदन मोहन कुमार शर्मा 10th  का छात्र था। और 10th में पढ़ाई करता था। इस संबंध में साहेवपुर कमाल थाना अध्यक्ष ने बताया है की गंगा स्नान करने के दौरान एक छात्र की डूब कर मौत हो गई है फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article