बाज़ार में यूरिया खाद की कोई किल्लत नहीं है – आयुष सिंह

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के बीहट में पीएम सम्मान निधि योजना एवं झमाझम लगातार बारिश से कृषकों के चेहरे खिल उठे हैं और कृषकों के बीच यूरिया खाद की मांग बढ़ गई। बिहार राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा जिला एवं प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सभी किसानों को उचित मूल्यों पर सही समय पर ऊर्वरक की उपलब्धता किसानों को हो इसके लिए सभी कृषि विभाग द्वारा पंचायतों के खाद, बीज एवं रसायन विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है। इसको लेकर जिले के बरौनी प्रखण्ड में यूरिया खाद की कोई किल्लत नहीं हो यहां बाज़ार में यूरिया की उपलब्धता हर जगह पर उपलब्ध रहे।

इस सम्बन्ध में सोमवार को कार्यालय कक्ष में जानकारी साझा करते हुए प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी बरौनी आयुष सिंह ने बताया कि बरौनी प्रखण्ड में 31 जुलाई 25 तक यूरिया खाद का लक्ष्य 1436 मैट्रिक टन है। जिस आलोक में 1035 मैट्रिक टन आवंटन प्राप्त हुआ है। यूरिया खाद की प्रति बैग बाजार मूल्य पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा अधिकतम मूल्य- 266.50 रुपया निर्धारित है। उन्होंने कहा बरौनी प्रखण्ड में पंजिकृत 27 उर्वरक विक्रेता चिह्नित है। मक्का बीज के लक्ष्य एवं आवंटन के सम्बन्ध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बरौनी प्रखण्ड का लक्ष्य 90 क्विंटल था। जिस आधार पर 46.2 क्विंटल आवंटित हुआ।

बाज़ार में यूरिया खाद की कोई किल्लत नहीं है - आयुष सिंह 2किसानों के बीच आवंटित बीज का शतप्रतिशत वितरीत किया गया है। बरौनी प्रखण्ड में 3560 हैक्टेयर रकवा लक्ष्य है । जिसका 90% आच्छादित रकवा 3204 हैक्टेयर है। आगे उन्होंने बताया कि यहां तीन प्रकार के मक्का बीज वितरित किया गया है। जिसमें डी के सी – 7074, डी के सी – 8181 एवं डी एम आर एच – 1308 मक्का बीज वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पीएम सम्मान निधि योजना चालू माह में बरौनी प्रखण्ड में 4100 किसानों को मिला है। जिससे किसानों में काफ़ी हर्ष है। उन्होंने कहा कि ऋतु अनुसार आनुपातिक वर्षा भी लगातार हो रही है। जिसके बाद से यूरिया खाद की मांग बढ़ गई है। मौके पर कृषि समन्वयक राजकिशोर सिंह, निकेश कुमार, एटीएम कुन्दन कुमार, लेखपाल वन्दना कुमारी एवं कार्यपालक सहायक विनीता कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article