डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय/वीरपुर-सौ साल से भी अधिक समयों से वीरपुर में ग्रामीणों कि सहयोग से किए जा रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पुजा धिरे धिरे वृहद रूप से विस्तृत होते होते अब तीन पुजा पंण्डालों में अलग अलग स्वरूपोन में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को मनाया जाने लगा है। जिससे दुर दुर के चहुंओर से भक्ति भाव से विभोर आस पास के लाखों लोग मेला परिक्षेत्र में आ कर भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों का दर्शन करते हुए अपने अपने ढंग से मेला का आनंद उठाते हैं।मेला में आए हुए श्रद्धालुओं को किसी भी तरह से परेशानीयों का सामना नहीं करना परे।

इसके लिए थाना अध्यक्ष रवींद्र मोहन, वीडियो पंकज कुमार शक्ति धर, सीओ भाई विरेंद्र ने थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पुजा समिति के सदस्यों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सोमवार को थाना के प्रतिक्षालय में शांति समिति कि बैठक आयोजित किया। बैठक में डिजे और आर्क्रेटा पर प्रतिबंध,सी,सी टीभी कैमरा, स्वयं सेवी, पुलिस बल, आदि कि व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में नशेरीयो, मनचले युवकों, असमाजिक तत्वों, पर पैनी नजर रखने से संबंधित विचारों को किया गया। इस से पुर्व थाना क्षेत्र के मुखिया संघ समेत जनप्रतिनिधियों के द्वारा नये थाना अध्यक्ष रवींद्र मोहन को मेमोरंडम,चादर पुष्प गुच्छ,माला आदि से जोरदार स्वागत किया गया।
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह, मुखिया त्रिपुरारी कुमार, मुखिया राजीव सिंह, मुखिया अस्जद, मुखिया अशोक पासवान, मुखिया पंकज चौधरी, मुखिया निरज कुमार, पुर्व मुखिया लाल बहादुर शर्मा, पूर्व मुखिया राम कृपाल सिंह, पूर्व जिला पार्षद राम विलास महतों, पूर्व जिला पार्षद वीपीन पासवान, पूर्व जिला पार्षद सुलताना बेगम, बीआईपी के जिला अध्यक्ष जय जय राम सहनी, समिति रिता चौरसिया,मिणा देवी, रंजन सिंह, देवेंद्र ठाकुर, मोहम्मद कुद्दुश,जनप्रेरना पुजा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार,दी ग्रेट यूथ सोसायटी के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, जनसहयोग पुजा समिति के अध्यक्ष विरजू शर्मा सहित सेकरों लोग मौजूद थे।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट