बछवाड़ा एन एच 28 पर मोटरसाइकिल की ठोकर से साईकिल सवार घायल

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा पंचायत के कलाली चौक के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ 28 पर अज्ञात मोटरसाइकिल की ठोकर से एक युवक को गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को ग्रामीणों के सहयोग से आनन फानन मे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया।

जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर समुचित इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान गोविंदपुर तीन पंचायत के मुरलीटोल गांव निवासी बुद्धू दास के 46 वर्षीय पुत्र रबीन दास के रूप में की गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक साइकिल से बालू ढुलाई का कार्य समाप्त कर एनएच 28 के रास्ते अपने घर मुरलीटोल जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार से जा रही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर साइकिल में ठोकर मार दिया।

बछवाड़ा एन एच 28 पर मोटरसाइकिल की ठोकर से साईकिल सवार घायल 2तेज ठोकर रहने के कारण साईकिल सवार युवक साइकिल समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से एनएचआई की एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर समुचित इलाज के लिए रेफर कर दिया।

Share This Article