बेगूसराय जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बेगूसराय , तुषार सिंगला की अध्यक्षता में प्रकाशित मतदाता सूची प्रारूप को लेकर बैठक

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिला में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बेगूसराय , तुषार सिंगला की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के  अंतर्गत प्रकाशित मतदाता सूची प्रारूप को लेकर सभी मान्याताप्राप्त राष्ट्रीय/राज्यस्तरीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के साथ  संबंधित बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधि को जिला निर्वाचन पदाधिकारी, बेगूसराय  द्वारा प्रारूप मतदाता सूची एवं अप्राप्त गणना प्रपत्र की सूची उपलब्ध करायी  गई।

- Sponsored Ads-

बैठक में उप विकास आयुक्त बेगूसराय, सहायक समाहर्ता बेगूसराय, अपर समाहर्ता बेगूसराय, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अवर निर्वाचन पदाधिकारी सहित सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पार्टी के जिला स्तरीय अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे। 

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रारूप प्रकाशन एवं दावा-आपत्ति संबंधित दिशा निर्देशों से राजनीतिक दलों को अवगत कराया गया। 

साथ ही उन्हे बताया गया की विशेश गहन पुनरीक्षण 2025 अंतर्गत फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची (Draft Electoral Roll) का प्रकाशन कर दिया गया है। यह प्रारूप मतदाता सूची जिले के सभी सात विधानसभा के विनिर्दिष्ट स्थलों पर यथा EROs, AEROs के सूचनापट्ट एवं सभी 2537 मतदान केन्द्रों पर बी0एल0ओ0 के द्वारा प्रकाशन किया गया है। प्रारूप मतदाता सूची आनलाइन पोर्टल https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S04  पर उपलब्ध रहेगी 

SIR-2025 अंतर्गत 01.07.2025 के आधार पर बेगूसराय जिला में कुल 2245144 निर्वाचक मतदाता सूची में शामिल थें। आज 01.08.2025 के प्रारूप प्रकाशन में 2077388 निर्वाचकों का नाम प्रकाशित किया गया है। शेष 167756 निर्वाचकों का गणना प्रपत्र अप्राप्त रहने के कारण मतदाता सूची में नाम नहीं शामिल हो सका।

उपस्थित  सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधि को जिला निर्वाचन पदाधिकारी, बेगूसराय के द्वारा प्रारूप प्रकाशित मतदाता सूची की हार्ड प्रति, सॉफ्ट प्रति एवं अप्राप्त गणना प्रपत्र की सूची प्रदान की गई। बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों को मतदान केंद्र की सूची उपलब्ध करायी गई साथ ही उनसे  अनुरोध किया गया कि वे अपने स्तर या अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) के द्वारा इन अप्राप्त गणना प्रपत्रों को प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करें।

SIR-2025 अन्तर्गत 01.08.2025 से 01.09.2025 तक दावा-आपत्ति प्राप्त किये जायेंगे। इसके विषय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई जो निम्नवत् हैः-

कोई भी मतदाता, राजनीतिक दल, बी0एल0ए0 अपना दावा-आपत्ति EROs, AEROs एवं बी0एल0ओ0 (Designated Officer) को दे सकते है।

एक दिन में 1 बी0एल0ए0 10 दावा-आपत्ति दे सकते है, इसके साथ उन्हें एक घोषणा प्रत्र देना अनिवार्य होगा।

बी0एल0ओ0 द्वारा प्राप्त  सभी दावा- आपत्ति का संधारण किया जायेगा।

सभी EROs राजनीतिक दलों के साथ साप्ताहिक बैठक करेंगे जिनमें उन्हें प्रपत्र-9, 10 एवं 11 की सूची उपलब्ध करायी जायेगी।

01 अक्टूबर 2025 तक 18 वर्ष की अर्हता आयु प्राप्त करने वाले नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते है। प्रपत्र 6 से नाम जोड़ने एवं प्रपत्र 8 (किसी दूसरे राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश से बिहार में स्थानांतरण) हेतु Annexure D में घोषणा देना अनिवार्य होगा।

दावा-आपत्ति प्राप्त करने हेतु अंचल-सह- प्रखंड कार्यालय एवं नगर निकाय कार्यालय में 02.08.2025 से 01.09.2025 तक कैंप का आयोजन किया गया है। यह कैंप प्रतिदिन सोमवार से रविवार समय 10ः00 बजे पूर्वाह्न से 05ः00 बजें अपराह्न तक कार्यरत रहेगा।

ैSIR-2025 के अनुसार 01.08.2025 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची से नाम हटाने के  लिए EROs को स्पष्ट आदेश (ैSpeaking Order) देना अनिवार्य है।

ERO के निर्णय से असंतुष्ट होने पर जिला पदाधिकारी को अपील दायर की जा सकती है।

द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के समक्ष की जा सकती है।

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30.09.2025 को निर्धारित है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बेगूसराय ने आमजनों से अपील की हैं कि वे अपने स्तर से छुटे हुए निर्वाचकों का नाम जोड़ने हेतु सहयोग प्रदान करें एवं किसी भी भ्रामक खबरों से सावधान रहें। किसी भी जानकारी हेतु प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला निर्वाचन कार्यालय से सम्पर्क करें।

Share This Article