सहयोग शिविर को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय, सभी आवेदनों के शत-प्रतिशत निष्पादन का निर्देश

DNB Bharat Desk

आगामी सहयोग शिविरों को प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने को लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा की अध्यक्षता में सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत रसीदपुर एवं चिरंजीवीपुर पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों एवं प्राप्त आवेदनों के शत-प्रतिशत निष्पादन पर विस्तार से चर्चा की गई।

- Sponsored Ads-

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। ऐसे में किसी भी आवेदन को लंबित रखना प्रशासनिक संवेदनशीलता के विपरीत होगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ताकि आम लोगों को सरकारी कार्यालयों का अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े।

साठा पंचायत – मंसूरचक प्रखंड,पिढ़ौली पंचायत – तेघड़ा प्रखंड, मोख्तियारपुर पंचायत – भगवानपुर प्रखंड

में भी सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। *इन सभी शिविरों में भी प्राप्त आवेदनों के शत-प्रतिशत निष्पादन का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा ने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। सहयोग शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जहां आम जनता की समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से पूरी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

सहयोग शिविर को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय, सभी आवेदनों के शत-प्रतिशत निष्पादन का निर्देश 2बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिविर केवल औपचारिकता नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी को व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करना होगा।

स्थानीय लोगों एवं प्रशासनिक हलकों में अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा की कार्यशैली की सराहना की जा रही है। लगातार क्षेत्र भ्रमण, विभागीय समन्वय एवं आम जनता की समस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता के कारण सहयोग शिविरों का प्रभाव लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। प्रशासनिक सक्रियता का ही परिणाम है कि विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर रहे हैं।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी बछवाड़ा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बछवाड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने सहयोग शिविर को सफल बनाने एवं प्रत्येक आवेदन के निष्पादन के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Share This Article