भगवानपुर प्रखंड के सेवानिवृत्त, प्रोन्नत व स्थानांतरित हुए शिक्षकों के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड के मिडिल स्कूल प्रखंड कॉलोनी भगवानपुर के सेवानिवृत्त, प्रोन्नत व स्थानांतरित हुए शिक्षकों के  सम्मान में गुरुवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

- Sponsored Ads-

प्रधानाध्यापक रईस उद्दीन की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त शिक्षिका सावित्री राय,नव प्रोन्नत प्रधान सूरज कुमार पासवान व धर्मेंद्र कुमार, स्थानांतरित शिक्षिका शीला किस्कू व नीरज कुमार  को चादर,कलम आदि देकर सम्मानित करते हुए विदाई दी गई। प्रधानाध्यापक ने कहा कि सभी शिक्षक  कर्तव्यनिष्ठ, समयनिष्ठ, विषयज्ञाता और व्यवहारिक शिक्षक थे।

भगवानपुर प्रखंड के सेवानिवृत्त, प्रोन्नत व स्थानांतरित हुए शिक्षकों के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन 2सभी ने भी अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया।मौके पर एमडीएम बीआरपी मो.दाऊद आलम,बीआरपी कमल मौर्य,सेवानिवृत्त शिक्षक सिकंदर चौधरी,कुमारी कल्पना,शिक्षक अदिति,पूनम,अजीत, मुरलीधर,रिम्पू,धर्मशीला, रीता सहित स्कूली बच्चे मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article