समस्तीपुर: औकाफ़ कमिटी के अध्यक्ष तारिक रहमान बॉबी को सिविल सोसाइटी के युवाओं ने किया सम्मानित 

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:जनता दल यू के वरिष्ठ नेता और जिला औकाफ़ कमिटी के नए अध्यक्ष तारिक रहमान बॉबी को समस्तीपुर के युवाओं ने उनके आवास पर शाल और टोपी पहना कर सम्मानित किया।

- Sponsored Ads-

 उन्हें सम्मानित करते हुए समस्तीपुर के युवा समाजसेवी सय्यद दानिश रहमान ने कहा के ये पद अब से पहले इतना चर्चित नहीं हुआ था जितना इस बार हुआ है और इसके साथ ही नए अध्यक्ष पर जनता के आकांक्षाओं का दबाव भी जिसे पूरा करना ही प्राथमिकता होनी चाहिए। 

समस्तीपुर: औकाफ़ कमिटी के अध्यक्ष तारिक रहमान बॉबी को सिविल सोसाइटी के युवाओं ने किया सम्मानित  2इस अवसर पर तारिक रहमान बॉबी ने कहा के वह भी जनता के आकांक्षाओं पर खरे उतरने की कोशिश करेंगे और जिनलोगों ने वक्फ के संपत्ति पर अवैध कब्जा कर रखा है उन्हें इसे मुक्त करना होगा।

 समस्तीपुर: औकाफ़ कमिटी के अध्यक्ष तारिक रहमान बॉबी को सिविल सोसाइटी के युवाओं ने किया सम्मानित  3वक्फ के खाली भूमि पर जनता के लिए कम्युनिटी हॉल,गर्ल्स स्कूल जैसे भवनों का निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर दानिश रहमान,शारिक इब्राहिम, मो शादाब,शाहीन अख्तर बाबू भाई, मो आदिल भी मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article