उत्कृष्ट निर्देशन के लिए गणेश गौरव को ‘सारथी सम्मान’ से किया गया सम्मानित

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले में आकाश गंगा रंग चौपाल बरौनी बेगूसराय के द्वारा  5 दिवसीय रंग उत्सव में भिखारी ठाकुर रचित नाटक गंगा स्नान के उत्कृष्ट निर्देशन के लिए सारथी आर्ट  फाउंडेशन , बेगूसराय द्वारा गणेश गौरव “सारथी सम्मान ” से सम्मानित किए गए। यह सम्मान बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने दिया।‌

उत्कृष्ट निर्देशन के लिए गणेश गौरव को ‘सारथी सम्मान’ से किया गया सम्मानित 2 जिसमें मिथिला का पाग , अंगवस्त्र ,प्रतीक चिन्ह और नगद राशि 5001(पांच हजार एक रुपया ) दिया गया ।इस अवसर पर सारथी आर्ट फाऊंडेशन के सचिव सह पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय, प्रो अशोक कुमार अमर, जीडी कॉलेज के प्राचार्य राम अवधेश सिंह, मध्य विद्यालय बीहट के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार, प्रभात किशोर साहित्य कई गणमान्य उपस्थित थे ।

उत्कृष्ट निर्देशन के लिए गणेश गौरव को ‘सारथी सम्मान’ से किया गया सम्मानित 3इस उपलब्धि के लिए साथी आर्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष रजनीकांत पाठक, श्रुति नारायण राय ,नीतीश कुमार, निरंजन कुमार, मुकेश कुमार, विकेश कुमार , पवन कुमार ने बधाई दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article